EV बैटरियों पर 21 अंकों का यूनिक नंबर लगेगा:क्वालिटी और असली लाइफ चैक करना आसान होगा, रिसाइकिल होने पर मिलेगा नया नंबर

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियों की पहचान और उनकी ट्रैकिंग के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि देश में हर EV बैटरी का अपना एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा। जिसे ‘बैटरी पैक आधार नंबर’ (BPAN) कहा जाएगा। यह नंबर 21 अंकों का होगा, जिससे बैटरी के बनने से लेकर उसके खराब होने या रिसाइकिल होने तक की पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। बैटरी पर 21 अंकों का यूनिक नंबर अनिवार्य होगा मिनिस्ट्री की जारी ड्राफ्ट गाइडलाइंस के अनुसार, बैटरी बनाने वाली कंपनियों और इन्हें इंपोर्ट करने वालों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे हर बैटरी पैक को एक 21-कैरेक्टर का BPAN असाइन करें। यह नियम न केवल बाजार में बेची जाने वाली बैटरियों पर, बल्कि कंपनियों के खुद के इस्तेमाल के लिए बनाई गई बैटरियों पर भी लागू होगा। बैटरी पर ऐसी जगह लगेगा नंबर, जहां से मिटाया न जा सके रिसाइकिल होने पर नया BPAN नंबर मिलेगा इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बैटरी की पूरी लाइफ साइकिल पर नजर रखेगा। इसमें कच्चे माल की माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इस्तेमाल और आखिरी में रिसाइकिलिंग की जानकारी स्टोर होगी। अगर किसी बैटरी को रिसाइकिल किया जाता है या उसे दूसरे काम के लिए दोबारा तैयार किया जाता है, तो उसे एक नया BPAN नंबर जारी किया जाएगा। इससे पुरानी और नई बैटरी के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी। 2kWh से ऊपर की इंडस्ट्रियल बैटरियों पर भी नियम भारत में लिथियम-आयन बैटरी की कुल डिमांड का 80% से 90% हिस्सा EV सेक्टर से आता है। इसलिए सरकार ने शुरुआती फेड में EV बैटरियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। हालांकि, गाइडलाइंस में यह भी सुझाव दिया गया है कि 2 kWh से ज्यादा कैपेसिटी वाली इंडस्ट्रियल बैटरियों पर भी यह नियम लागू किया जाना चाहिए। AIS कमेटी स्टैंडर्ड तय करेगी BPAN फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) रूट का पालन किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें बैटरी निर्माता, कार कंपनियां, रिसाइकिलर्स और सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमेटी तकनीकी बारीकियों और नियमों को एक समान लागू करने पर काम करेगी। बैटरी की सेकंड लाइफ क्या है? जब EV की बैटरी 70-80% कैपेसिटी पर आ जाती है, तो वह कार चलाने के लायक नहीं रहती। लेकिन इसे घरों में इन्वर्टर या सोलर पावर स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। BPAN से यह पता चलेगा कि कौन सी बैटरी अब कार से हटाकर दूसरे काम में ली जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें… फास्टैग के लिए KYV प्रोसेस 1 फरवरी से खत्म होगी: वाहन मालिकों को बार-बार अपडेट नहीं करना पड़ेगा, बैंक खुद डेटा वेरिफाई करेंगे 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई कार के लिए KYV प्रोसेस बंद करने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​​

More From Author

भाजपा बोली- निकाय चुनाव में क्रिमिनल्स को NCP के टिकट:अजित का जवाब– जो सिंचाई घोटाले के आरोप लगाते थे, उनके साथ सत्ता में हूं

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:चैतन्य जेल से रिहा, पुलिस की फाड़ी वर्दी, 14 नक्सली ढेर, PM श्री स्कूल में कुत्ते ने काटा, VIDEO में 10 खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *