EO-RO एग्जाम की मॉडल ANSWER-KEY जारी:कैंडिडेट्स आज से दर्ज करा सकते हैं आपत्ति, 26 मार्च लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग- चतुर्थ (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 की मॉडल आंसर-की पर कैंडिडेट्स आज से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित शुल्क के साथ लास्ट डेट 26 मार्च 2025 रात 12 बजे तक है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया- आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क एक सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 24 से 26 मार्च 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। यहां करें कॉन्टैक्ट पिछली बार से कम कैंडिडेट्स हुए शामिल पढें ये खबर भी… EO-RO भर्ती एग्जाम में दौड़ते-हांफते पहुंचे कैंडिडेट:11 बजे गेट बंद, नहीं मिली एंट्री; चेकिंग में युवती का जूड़ा और जूते-मौजे खुलवाए राजस्व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2022 आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। नकल के कारण रद्द होने के बाद परीक्षा दोबारा हो रही है। (पूरी खबर पढे़ें)

More From Author

बांग्लादेश में 7 महीने में कपड़ों की 140 फैक्ट्री बंद:1 लाख बेरोजगार, हसीना के तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भाग रहे कंपनियों के मालिक

आज तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार:शुक्रावर को 557 अंक चढ़ा था सेंसेक्स; ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *