DR कांगो में भारतीयों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह:इमरजेंसी प्लान तैयार रखने का निर्देश; यहां सेना और विद्रोहियों में हुई थी हिंसा

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में जारी हिंसा के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि बुकावु, दक्षिण किवु शहर में रह रहे भारतीय नागरिकों सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। राजधानी किंशासा भारतीय दूतावास ने कहा- मौजूदा हालात में लोगों की मदद करने में हमें भी मुश्किल हो रही है। ऐसे में सभी को व्यक्तिगत स्तर पर अपने इमरजेंसी प्लान तैयार रखने की सलाह दी जाती है। DR कांगो में लंबे वक्त से सेना और विद्रोही संगठन M23 के बीच लड़ाई जारी है। पिछले सोमवार यानी 27 जनवरी को दावा किया गया था विद्रोहियों ने सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया है। हालांकि बाद में सरकार ने शहर में विद्रोहियों को घुसने की बात कबूली है, लेकिन शहर पर कब्जे की बात से इनकार किया था। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि गोमा में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। हालांकि संघर्ष शुरू होने के बाद उनमें से ज्यादातर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन DR कांगो में विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है। पिछले दिनों शुरू हुए संघर्ष में गोमा और उसके आसपास के इलाके में कम से कम 773 लोग मारे गए। दूसरी तरफ हजारों लोग अपने बच्चों और अन्य सामान के साथ रवांडा की सीमा में चले गए हैं। 2012 में भी कब्जा किया था विद्रोही गुट M23 कांगो में सक्रिय 100 से ज्यादा विद्रोही गुटों में से एक है। इन विद्रोहियों ने 2012 में भी गोमा पर अस्थायी तौर पर कब्जा कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण में बाद में पीछे भी हट गए थे। हालांकि 2021 के अंत से इस गुट ने यहां एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए थे। कांगो सरकार और UN ने रवांडा पर विद्रोहियों को समर्थन देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि रवांडा ने इन आरोपों को खारिज किया है। रवांडा के विदेश मंत्रालय ने कांगो पर M23 के साथ बातचीत करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि- इस विफलता ने लड़ाई को लंबा खींच दिया है, जो रवांडा की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के लिए गंभीर खतरा है। सेना को हथियार डालने के लिए 48 घंटे का समय दिया था विद्रोहियों ने शनिवार को कांगो सेना से 48 घंटे में हथियार डालने के लिए कहा था। इसके बाद सोमवार को विद्रोहियों ने सोमवार को कब्जे का दावा किया। लड़ाकों ने कांगो के सैनिकों से शहर के स्टेडियम में इकट्ठा होने के लिए कहा है। ———————————————— यह खबर भी पढ़ें…. कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों के कब्जे का दावा:सरकार बोली- दाखिल तो हुए, लेकिन कब्जे की बात गलत; हजारों लोगों ने शहर छोड़ा अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों ने सोमवार को कब्जा करने का दावा किया। यहां सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई जारी थी। इन विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

More From Author

शेयर मार्केट में इस हफ्ते तेजी का अनुमान:बजट का असर, RBI पॉलिसी और कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल

महाकुंभ जा रहे 6 की मौत:सोनभद्र में ट्रक से टक्कर के बाद कार मकान में घुसी, 3 की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *