DGP-IG कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी…इंटरनल सिक्योरिटी पर मंथन:पहले दिन तीन थानों को मिला अवॉर्ड; गाजीपुर थाना देश का बेस्ट पुलिस स्टेशन

IIM नवा रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवॉर्ड मिला, जबकि अंडमान और निकोबार के पहरगांव पुलिस स्टेशन को दूसरा और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला है। थानों के चयन के लिए 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स का उपयोग किया गया था। पहले दिन के कार्यक्रम के दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे। गाजीपुर थाना प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि मूल्यांकन में थानों की साफ-सफाई, जनता से व्यवहार, अपराध निपटान की गति, लंबित मामलों की स्थिति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे पैमानों को प्रमुखता दी गई थी। कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की रणनीति पर उच्चस्तरीय चर्चा हो रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे। वे नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहरे हैं, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज (शनिवार) और कल (रविवार) होने वाले सत्रों में शामिल रहेंगे। वे 29 नवंबर यानी आज सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक और 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पहले देखिए ये तस्वीरें- एयरपोर्ट का अराइवल गेट 3 दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद DGP-IG कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस बार सम्मेलन में पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। यात्री गेट-2 का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध है। डीजी-आईजी सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी को आने-जाने में किसी तरह की रुकावट न हो, इसलिए नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री बैन की गई है। पीएम मोदी M-1, शाह M-11 में ठहरे प्रधानमंत्री एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरे हैं। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। इस कार्यक्रम में शामिल 33 राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहराए गए हैं। ADG और IG को सुरक्षा की कमान DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियां एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को दी गई हैं। राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय (को-आर्डिनेशन) की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है। IG छाबड़ा, ओपी, ध्रुव को यह जिम्मा सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वीआईपी जहां ठहरे हैं, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। IIM में आईजी रैंक के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। 1 महीने में पीएम मोदी का दूसरा दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें… PM बोले-लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा: छत्तीसगढ़-राज्योत्सव में कहा-कुछ लोग संविधान का दिखावा करते हैं, सुरक्षा में तैनात आरक्षक की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। PM मोदी ने छत्तीसगढ़ी में भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में AICC ने 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की:रायपुर में मेनन, बिलासपुर में सिद्धांशु, सुकमा में हरीश-लखमा को जिम्मेदारी,5 महिलाओं को भी मौका

हफ्तेभर में चांदी का भाव ₹13,230 बढ़कर ₹1.64 लाख हुआ:सोना भी ₹3,445महंगा हुआ; इस साल गोल्ड ₹50,429 और सिल्वर ₹78,342 चढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *