CGPSC 2025: 238 पदों पर भर्ती:29 CMO, 14 डिप्टी कलेक्टर और राज्य पुलिस के 28 पद; प्रीलिम्स 22 फरवरी को, पुराने पैटर्न पर एग्जाम

CGPSC 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा पद मुख्य नगर पालिक अधिकारी के लिए हैं, कुल 29 पद। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा में 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच किए जा सकते हैं। पिछले साल की तरह, इस बार भी परीक्षा पुराने पैटर्न के अनुसार होगी। ध्यान दें कि पिछली बार कुल 246 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। देखे किस पद के लिए कितनी सीट खाली नियमों में बदलाव नहीं, पुराने पैटर्न से होगा एग्जाम CGPSC 2025 को लेकर यह संभावना थी कि इस बार नियमों में संशोधन होगा, लेकिन इस बार भी कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। सिलेबस भी नहीं बदलेगा। इसी तरह प्रीलिम्स फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है। 4 साल बाद फिर सीएमओ की पोस्ट मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग की भर्ती के लिए पहले एक परीक्षा होती थी, लेकिन 2019 में नियमों में बदलाव किया गया। इसमें यह कहा गया कि इन पदों पर भर्ती राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम होगी। CGPSC 2020 की वैकेंसी में इन पदों को भी शामिल किया गया। तब कुल 6 पदों पर भर्ती हुई थी। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… CGPSC 2024 रिजल्ट…दुर्ग के देवेश साहू टॉपर: सब्जी बेचने वाले की बेटी ने ST-वर्ग में टॉप किया; पिता ने पढ़ाई के लिए जमीन बेची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट 20 नवंबर की देर रात जारी कर दिए हैं। टॉप 10 में लड़कों ने बाजी मारी है। लिस्ट में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। पहले स्थान पर दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद:कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा, भाजपा बोली- ये आपत्तिजनक

पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया:93 साल में पहली बार 400 रन की हार, घर में एक साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *