छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आरंग से बीजेपी विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी कार में असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है, जिससे कार का शीशा टूट गया है। हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, विधायक खुशवंत साहेब बेमेतरा के नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो गए थे, जहां से रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। इसी दौरान चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच बाईपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाजी की गई। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि, गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण पत्थर सीधा कांच तोड़ते हुए अंदर नहीं आ सका, नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। पत्थर खुशवंत साहेब को लग सकती थी। उनके स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। कौन हैं गुरु खुशवंत साहेब? खुशवंत साहेब धर्मगुरु बाल दास के बेटे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान ही बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराया था। खुशवंत साहेब के पिता सतनामी समाज के धर्मगुरु हैं। वर्तमान में खुशवंत आरंग विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। 2024 में खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इससे सरकार उनके समाज में अपनी पैठ मजबूत बनाना चाहती है। …………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई:दुर्ग में 2 विधायक और पूर्व MLA की कार क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची जान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। दरअसल, मंत्री 25 मार्च को दुर्ग प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और सीएम मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। मंत्री के काफिले में जिले के सभी विधायकों की गाड़ियां भी चल रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
