BJP विधायकों के 2-2 विधानसभा की वोटर लिस्ट में नाम:इनमें कलेक्टर और सरकारी-कर्मचारी भी, कांग्रेस बोली-मूणत-संपत के डबल इपिक नंबर, 18 सीटों पर गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि BJP विधायकों के नाम 2 विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में हैं। इनमें विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का नाम शामिल है। मूणत का नाम रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर दोनों विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट में है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम भी बसना और रायपुर दक्षिण दोनों की वोटर लिस्ट में शामिल है। संपत अग्रवाल के साथ ही उनके परिवार के लोगों का नाम भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है। चुनाव में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। विकास बताया कि दोनों विधायकों के पास डबल EPIC नंबर हैं। उम्र भी अलग-अलग है। कुछ में फोटो नहीं हैं। करीब 18 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने इसके दस्तावेज जारी कर दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और कांग्रेस नेता गिरीश दुबे मौजूद थे। राजेश मूणत के नाम पर 2 इपिक नंबर, उम्र भी अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने बताया कि राजेश मूणत के नाम पर दो EPIC नंबर हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद वार्ड की वोटर लिस्ट में EPIC नंबर NHU2317188 है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा वार्ड की वोटर लिस्ट में GDH0373019 है। दोनों वोटर आईडी में उम्र भी अलग-अलग है। संपत अग्रवाल और उनके परिवार के लोगों का डबल-डबल इपिक नंबर कांग्रेस ने बताया कि बसना से भाजपा विधायक संपत अग्रवाल का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों में है। उम्र भी अलग-अलग है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भक्तमाता कर्मा वार्ड की मतदाता सूची के अनुसार, EPIC नंबर SLT1550227 है, जबकि बसना विधानसभा क्षेत्र के डॉ. अंबेडकर वार्ड की मतदाता सूची में EPIC नंबर WNI0236323 है। 5 विधानसभाओं में 5 हजार से भी कम वोटों से जीते, कांग्रेस ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच महज 4 प्रतिशत वोट का अंतर रहा है। 90 में से करीब 5 सीटों पर भाजपा 5000 से भी कम वोटों से जीती। इनमें कांकेर में 16 वोट, अंबिकापुर 94 वोट, पत्थलगांव 255 वोट, पाली-तनाखार 714 वोट और भरतपुर-सोनहत में 4919 वोटों से जीते। 15 हजार से कम वोटों से जीत की अंतर वाली 18 सीटें हैं। हमें वहां गड़बड़ी की आशंका है। निर्वाचन शून्य करने की मांग छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं। रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव आयोग पहुंचकर मूणत और संपत की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि कोरबा में स्थानांतरित कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारों का नाम अब भी लिस्ट में है। रायपुर और राजनांदगांव में एक ही नाम और पते वाले मतदाता अलग-अलग वार्डों में, महासमुंद-बालोद में बाहर से लाकर फर्जी मतदाता बनाए गए। बिलासपुर-रायपुर में मृत व्यक्तियों के नाम हटाए बिना मतदान कराया गया। 7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ। ……………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें राहुल ने ‘वोट चोरी’ पर VIDEO जारी किया: लिखा- चोरी चोरी, चुपके चुपके, अब और नहीं, जनता जाग गई; पहले कहा था- EC वोट चुरा रहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर ‘लापता वोट’ लिखकर एक वीडियो शेयर किया। हालांकि, इसमें चुनाव आयोग का जिक्र नहीं किया। उन्होंने लिखा, ‘चोरी चोरी, चुपके चुपके अब और नहीं, जनता जाग गई है।’ इसके बाद कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि आपके वोट की चोरी, अधिकारों की चोरी है। आइये हम सब मिलकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने अधिकारों को बचाएं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता:अधिकारी-कर्मचारियों को अब 55% DA मिलेगा; 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा

कैबिनेट मीटिंग में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी:1507 करोड़ रुपए का बजट दिया; ओडिशा में कटक-भुवनेश्वर 6 लेन रिंग रोड बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *