BJP मेयर की शपथ- ‘सांप्रदायिकता’ अक्षुण्ण रखूंगी:पूजा विधानी की जुबान फिसली, दोबारा ली शपथ, बिलासपुर निगम का गंगाजल से शुद्धिकरण किया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि मैं पूजा विधानी भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की ‘सांप्रदायिकता’ और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ते ही मंच पर मौजूद कुछ लोग रोकते-टोकते दिख रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूजा विधानी को भारत की संप्रभुता कहना था, लेकिन उन्होंने गलती से ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ दिया। इसे गलत तरीके से पढ़ने के बाद उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। बिलासपुर नगर निगम का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया वहीं शपथ ग्रहण के बाद बिलासपुर नगर निगम का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। पूजा विधानी ने पूजा अर्चना की। गंगाजल छिड़ककर महापौर की कुर्सी पर बैठी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का भूत हटाने के लिए शुद्धिकरण किया गया है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि गंगाजल से भाजपा नौटंकी कर रही। जनता से छल कर रही है। कौन हैं बिलासपुर मेयर पूजा विधानी ? पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं। 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। 1998 में पहली बार पार्षद बनीं। महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रहीं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं। प्रमोद कुमार नायक कांग्रेस में लंबे से एक्टिव हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर की डीलरशिप। छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच प्रदेश उपाध्यक्ष है। प्रदेश युवक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके। भूपेश बघेल के करीबी है। किरणमयी नायक के रिश्तेदार हैं। पूजा विधानी 12वीं और दूसरी महिला महापौर बनीं पूजा विधानी शहर की 12वीं और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। चुनाव में नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके, जबकि 3 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। 2009 में वाणी राव शहर की पहली महिला मेयर निर्वाचित हुई थी। तब वो कांग्रेस में थीं, लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गईं हैं। निगम में अब तक 11 महापौर बने हैं। इसमें 7 बार कांग्रेस तो 4 बार भाजपा के मेयर रहे। पूजा विधानी अब भाजपा से पांचवीं मेयर हैं। इस बार ओबीसी (मुक्त) के लिए सीट आरक्षित होने के बावजूद भाजपा ने महिला प्रत्याशी के रूप में एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी को टिकट दिया। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद नायक को बड़े अंतर से पराजित कर मेयर की कुर्सी हासिल की है। …………………………………………………… इससे संबंधित औऱ भी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ मेयर इलेक्शन…कांग्रेस-BJP के 8 प्रत्याशी करोड़पति: मीनल के पास 500 ग्राम सोना; सिर्फ 3 पर क्रिमिनल केस, 2 MBBS, 5 12वीं और एक साक्षर छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम में मेयर के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के बाद उनकी संपत्ति, क्रिमिनल रिकॉर्ड समेत कई जानकारी सामने आई हैं। बीजेपी और कांग्रेस में कुल 10 मेयर प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 10 लखपति हैं। इनमें 6 कैंडिडेट्स पर कर्ज भी है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार:ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट, चीनी बाजार में इन्वेस्ट कर रहे विदेशी निवेशक

नेशनल साइंस डे आज:कैंसर की पहचान, मंगल ग्रह पर खोज, सबके पीछे है रमन इफेक्ट; इसी के चलते एशिया में पहली बार आया नोबेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *