दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ सियासी विवाद अब रायपुर पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन का घेराव कर दिया है। इस दौरान शंकर नगर चौक में जाम की स्थिति बनी है। बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता इस वक्त राजीव भवन के पास मौजूद है। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को गलत बताते हुए ये प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा भारत देश की ख्याति को नुकसान पहुंचाती है। ये शर्मनाक है। कांग्रेस दफ्तर से ठीक पहले शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट में पुलिस बल की तैनाती थी। जो बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ कांग्रेस भवन की तरफ बढ़ गए। प्रदर्शन से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
