ADG काबरा, IG छाबड़ा को ट्रेनिंग की जिम्मेदारी:छत्तीसगढ़ में 4 सीनियर IPS के प्रभार बदले; 2 दिन पहले 11 ASP, 25 DSP का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के 4 सीनियर IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा प्रशिक्षण और अजाक (आदिम जाति कल्याण) की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं IG डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस प्रशिक्षण के IG में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा IG ध्रुव गुप्ता और DIG अरविंद कुजूर शामिल है। वहीं IPS ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक CCTNS/SCRB पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही IPS अरविंद कुजूर को पुलिस महानिरीक्षक CAF पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। देखिए आदेश- 11 एडिशनल SP और 25 DSP का तबादला इसके पहले शुक्रवार को ASP और DSP रैंक के 36 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। ट्रांसफर लिस्ट में 11 एडिशनल SP और 25 DSP शामिल हैं। आदेश के मुताबिक ऋचा मिश्रा ASP यातायात दुर्ग बनाईं गईं। उमेश कश्यप बिलासपुर से जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं। वहीं राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर ASP की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आशीष शुक्ला कबीरधाम DSP बनाए गए हैं। सतीश ठाकुर को फिर से रायपुर यातायात DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग) के उप सचिव डीपी कौशल ने आदेश जारी किया है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

More From Author

भारत Vs साउथ अफ्रीका दूसरा टी-20 आज:सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरी बार होगा दोनों टीमों का सामना; 12 साल से यहां नहीं हारा SA

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:जोमैटो-स्विगी पर कॉम्पिटिशन नॉर्म्स के उल्लंघन का आरोप, एक्टिवा का इलेक्ट्रिक मॉडल 27 नवंबर को लॉन्च होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *