सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 74,750 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक की तेजी, NSE के IT सेक्टर में गिरावट और मीडिया में तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार ( 25 फरवरी) को सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 74,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में 0.81%, मीडिया में 1.28% और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53% की तेजी है। IT, मेटल और रियल्टी सेक्टर में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट सोमवार को बाजार में 856 अंक की गिरावट रही हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 242 अंक की गिरावट रही, ये 22,553 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 12 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.71% और निफ्टी मेटल में 2.17% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, FMCG और फार्मा में मामूली तेजी रही।

More From Author

दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन:CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी; पहले दिन अंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीरों पर हंगामा हुआ

टाटा-एयरटेल के डीटीएच कारोबार का मर्जर होगा:एयरटेल के पास 52-55% की हिस्सेदारी होगी, सब्सक्राइबर्स की संख्या 3.5 करोड़ होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *