सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 750 अंक की गिरावट के साथ 74,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और केवल 6 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में गिरावट और 11 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा और हेल्थ केयर को छोड़कर सभी में गिरावट है। सबसे ज्यादा IT में 2.31%, मीडिया में 1.31% और निफ्टी मेटल में 1.28% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की गिरावट रही।

More From Author

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से:राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत; नई विधानसभा बिल्डिंग देखने जाएंगे विधायक, 2367 प्रश्न लगाए गए

जर्मनी में आम चुनाव- चांसलर शोल्ज हारे:विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी सबसे आगे, 630 में से 208 सीटों पर जीत; किसी पार्टी को बहुमत नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *