रूस का यूक्रेन पर 267 ड्रोन से हमला:जंग के 3 साल पूरे होने पर 13 इलाकों पर अटैक; यूक्रेन का जवाबी हमला नाकाम

रूस ने यूक्रेन पर शनिवार रात एक साथ 267 ड्रोनों से हमला किया। यह हमला यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे होने से ठीक एक दिन पहले किया गया है। यूक्रेन के एयर फोर्स कमांड के प्रवक्ता यूरी इग्नात ने कहा कि यह पहली बार है जब रूस ने एक साथ इतने ड्रोन दागे हैं। ये हमला 13 जगहों पर हुआ। बीबीसी के मुताबिक इस हमले में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं। इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक अब तक इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूस पर हमला किया है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने 20 ड्रोनों से हमला किया। लेकिन उन्होंने सभी ड्रोन को मार गिराया है। हमले की 4 तस्वीरें… यूक्रेन ने 138 ड्रोन मारने का दावा किया
यूक्रेन की डिफेंस फोर्स ने दावा किया कि उन्होंने 138 ड्रोन्स को मार गिराया है। जबकि 119 डिकॉय ड्रोन थे। डिकॉय ड्रोन हथियारों से लैश नहीं होते हैं। इनका इस्तेमाल दुश्मन का ध्यान भटकाने के लिए किया जाता है। खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

मोदी बोले- कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं:विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देती हैं; संत-महात्माओं से कहा-आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिए

शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान:भारत-अमेरिका के GDP आंकड़ों से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *