इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए:सोना ₹94 बढ़कर ₹86,092 पर पहुंचा, चांदी ₹806 गिरकर ₹97,147 पर आई

इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 14 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 85,998 रुपए था, जो अब यानी 22 फरवरी को 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 94 रुपए बढ़े हैं। हालांकि चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। चांदी के दाम 806 रुपए कम होकर 97,147 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। पिछले शनिवार को ये 97,953 रुपए प्रति किलो पर थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना 9,930 रुपए महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,930 रुपए बढ़कर 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,130 रुपए बढ़कर 97,147 रुपए पर पहुंच गया है। सोने में तेजी के 4 कारण इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

ट्रम्प ने सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को हटाया:अश्वेत जनरल ने 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट किया था; 5 और रक्षा अधिकारी बर्खास्त

ट्रम्प ने सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को हटाया:अश्वेत जनरल ने 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट किया था; 5 और रक्षा अधिकारी बर्खास्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *