13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP में ओले गिरे:राजस्थान में ठंड बढ़ी, MP में टेंपरेचर गिरेगा; बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दिन-रात का पारा फिर से लुढ़केगा। मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। राजस्थान में आंधी-बारिश के बाद हल्की सर्दी बढ़ गई। यूपी के मेरठ और हापुड़ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। ओडिशा में अगले तीन दिनों यानी रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके चलते राज्य सरकार ने 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है। कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया। इससे करीब 300 वाहन फंस गए। नचिलाना, शेरबीबी और बनिहाल-काजीगुंड फोर लेन टनल में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। राज्यों के मौसम की तीन तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 5 दिन बाद तेज होगी गर्मी, बारिश के बाद ठंडी हवा से सुबह-शाम हल्की सर्दी राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में हुई गिरावट से एक बार फिर हल्की सर्दी बढ़ गई। 22 फरवरी से यहां एक बार फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25-26 फरवरी तक राज्य के कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में मौसम पलटा, 2 जिलों में ओले गिरे: मेरठ में सफेद चादर बिछी; 35 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी के मेरठ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों, मकानों की छतों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई। गाजियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में बारिश ने बदला मौसम, 4 डिग्री तापमान गिरा, अमृतसर में 36 mm बारिश दर्ज पंजाब में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में -4.7°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से -1.8°C कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.1°C भटिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, 24 घंटे में कई शहरों का पारा 13 डिग्री तक गिरा हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश व बर्फबारी के बाद शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। आज अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 22 फरवरी को प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ आएंगे इसरो के साइंटिस्ट और ओलंपिक एक्सपर्ट:स्थानीय खिलाड़ियों को करेंगे तैयार; सैटेलाइट इमेजरी-GIS तकनीक के जरिए होगा रिसर्च

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 70 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *