आईफोन SE 4 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग आज:कीमत ₹44,000 से कम हो सकती है, आईफोन 16 वाला A18 प्रोसेसर, 48MP कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन

टेक कंपनी एपल आज यानी बुधवार (19 फरवरी) को बजट सेगमेंट नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ‘आईफोन SE 4’ हो सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने X पोस्ट में लॉन्च इवेंट की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सिल्वर रंग का एपल लोगो दिख रहा है। कुक ने पोस्ट में लिखा, ‘नए फैमिली मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।’ यहां किसी प्रोडक्ट का नाम उनकी ओर से नहीं बताया गया था, लेकिन पूरे आसार हैं कि फैमिली में जुड़ने वाला नया सदस्य आईफोन SE 4 होगा। पिछली 4-5 लॉन्चिंग के मुकाबले यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन SE 4 की कीमत 499 डॉलर (करीब 43,000 रुपए) के करीब हो सकती है। इस इवेंट में कंपनी नए पावर बीट्स प्रो 2 ईयर बड्स, M4 मैकबुक एयर, M3 आईपैड एयर और 11वीं जनरेशन का आईपैड भी लॉन्च कर सकती है। एपल आईफोन SE 4 : एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स

More From Author

WPL- एमलिया केर ने डाइविंग कैच लिया:DRS में बचीं यस्तिका अगली बॉल पर आउट, सिवर की बाउंड्री से फिफ्टी पूरी; मोमेंट्स

व्हाइट हाउस बोला- मस्क आधिकारिक फैसले नहीं ले सकते:उनकी जिम्मेदारी सिर्फ राष्ट्रपति को सलाह देना, वे सरकारी कर्मचारी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *