सोना 471 रुपए बढ़कर 85,725 रुपए पर पहुंचा:चांदी 95,959 रुपए किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 18 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 471 रुपए बढ़कर 85,725 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 85,254 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी की कीमत 13 रुपए बढ़कर 95,959 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 95,946 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,563 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,563 रुपए बढ़कर 85,725 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,942 रुपए बढ़कर 95,959 रुपए पर पहुंच गया है। सोने में तेजी के 4 कारण इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

More From Author

टेस्ला ने भारत में हायरिंग शुरू की:कंपनी की देश में जल्द एंट्री हो सकती है, हाल ही में मस्क ने मोदी से की थी मुलाकात

ओडिशा में नेपाली छात्रा की आत्महत्या का मामला:PM ओली ने दूतावास के अधिकारियों को भेजा; प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कॉलेज ने निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *