10 शव कोरबा पहुंचे, बिलख पड़े परिजन:महाकुंभ जाते वक्त प्रयागराज में बस से टकराई थी बोलेरो; 1-1 लाख मुआवजे का ऐलान

प्रयागराज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई। 2 दिनों के बाद मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को प्रदान की जाएगी। बता दें कि UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात बस और बोलेरो की भीषण टक्कर में कोरबा जिले के 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। मरने वालों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं। ये सभी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।

More From Author

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 150 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 7:मैरी कॉम, अवनी लेखरा और सुहास एलवाई सिखा रहे बच्‍चों को डिसिप्लिन का जादू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *