हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 17 फरवरी को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.69% की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले शुक्रवार यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 102 अंक की गिरावट थी, ये 22,929 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1522 अंक गिरकर 45,411 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.40% की गिरावट थी।
