विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भी भाजपा की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना से पार्षद निखिल शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। 3 पार्षदों के अलावा AAP के नेताओं ने भी भाजपा की शमिल हैं। संदीप बसोया भी भाजपा में शामिल हुए। वे AAP से नई दिल्ली के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा जॉइन की। अप्रैल में MCD के चुनाव होंगे
दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होने वाले हैं। पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था। हालांकि कार्यकाल सिर्फ 5 महीने का ही है। तब AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को केवल 3 वोटों से हराया था। तब 263 वोट डाले गए थे। खिंची को 133, लाल को 130 वोट मिले थे, जबकि 2 वोट अवैध हो गए थे। MCD में नंबर गेम में कौन आगे
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद की सीटें हैं। इनमें से 11 पार्षद सांसद और विधायक बन गए हैं। इस तरह अब पार्षदों की संख्या 239 बची है। जिसमें से 119 सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हैं जबकि 113 बीजेपी के हैं। वहीं 7 पार्षद कांग्रेस के हैं। 3 और पार्षदों के निकल जाने की वजह से AAP की संख्या 116 पर गिर गई है, यानी कि भाजपा के साथ उनका अंतर महज 3 सीटों का रह गया है। आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों का भाजपा में शामिल होने से दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय हो गया है। दिल्ली विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन होना तय हो गया है। अप्रैल के आखिर में होने वाले मेयर चुनाव में बीजेपी का मेयर बनना तय माना जा रहा है। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 19-20 फरवरी को नए CM की शपथ संभव, प्रवेश वर्मा बोले- यमुना की सफाई सरकार के प्रमुख एजेंडे में दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में CM और मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। 14 फरवरी को दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक भी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
