दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैगशिप रोड स्थित सीएम हाउस की जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को आदेश जारी किया। CVC ने जांच का आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बनी भव्य हवेली के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। बीजेपी ने दिल्ली में 6, फ्लैग रोड पर बने सीएम हाउस को शीशमहल कहा है। ये दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है, जहां 2015 से 2024 तक दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे। बीजेपी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए मुख्यमंत्री आवास में रेनोवेशन के लिए 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाया, रद्द करें- भाजपा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रॉसेस को रद्द कर दिया जाना चाहिए। जब हम सरकार बना लेंगे तो हमारा नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री यहां नहीं रहेगा। भाजपा ने जारी किया था VIDEO, शीशमहल कहा 9 दिसंबर 2024 को बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिल्ली के सीएम हाउस का आलीशान इंटीरियर दिखाया गया। बीजेपी ने केजरीवाल पर तंज कसा, ‘वे कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिसॉर्ट बना डाला।’ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मांग की है कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। ये वो समय था जब कोविड में जनता के विकास कार्य बंद थे। CBI ने की जांच, 44.78 करोड़ का खर्च निकला मई 2023 में पहली बार ‘शीशमहल’ का मामला सामने आया। जब दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद को चिट्ठी लिखकर सीएम हाउस रेनोवेशन मामले की जांच का काम सौंपा। सितंबर 2023 में CBI ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कोविड काल के दौरान सीएम आवास पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा सरकारी खजाने से लिया गया। इंटीरियर और डेकोरेशन पर ही 11.30 करोड़ खर्च: इससे पहले दिल्ली बीजेपी ने सरकारी रिपोर्ट के हवाले से दावा किया था कि दिल्ली के सीएम हाउस के रेनोवेशन के लिए कुल 44.78 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। असल में इसके लिए 43.70 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। इसमें इंटीरियर डिजाइन और डेकोरेशन पर ही 11.30 करोड़ रुपए खर्च किए गए। तब केजरीवाल के बंगले के लिए सितंबर 2020 से जून 2022 के बीच 6 किस्तों में पैसा जारी किया गया था। अभी इस बंगले पर आतिशी का निवास ब 6, फ्लैगशिप रोड स्थित बंगले में दिल्ली की सीएम आतिशी रह रही हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर 2024 को दिल्ली सीएम आवास छोड़ दिया था। अब केजरीवाल AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के सरकारी आवास पर रह रहे हैं, जो 5, फिरोजशाह रोड पर है। दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे। मुख्यमंत्री के तौर पर वे मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहे। फरवरी 2015 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला तो वे उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए। ——- केजरीवाल से जुड़ी ये भी खबर पढ़िए… आज का एक्सप्लेनर: केजरीवाल का महिलाओं को ₹2100 देने का वादा, अफसरों ने अखबारों में छपवाया- ये फ्रॉड; वो सब कुछ जो जानना जरूरी है दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए 2100 रुपए महीने और बुजुर्गों के मुफ्त इलाज वाली स्कीम्स का वादा किया। 23 दिसंबर से इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए, लेकिन 25 दिसंबर को दिल्ली सरकार के ही दो विभागों के अफसरों ने अखबारों में विज्ञापन देकर इसे फ्रॉड बता दिया। पूरी खबर पढ़ें…
