महाकुंभ आ रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर, शवों को निकालने में ढाई घंटे लगे, 19 घायल

यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा। एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे। मरने वालों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की तस्वीरें… गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- टक्कर की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा तो बोलेरो सवार शव बुरी तरह फंसे थे। हम लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन शव बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस गैस कटर और एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। कार को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरी के रूप में की। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

More From Author

अमेरिका बोला- हम यूक्रेन में टिकाऊ शांति चाहते हैं:यूरोप से कहा- अपनी सुरक्षा मजबूत करो, ताकि हम दूसरे खतरों पर फोकस करें

परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 5:मोटिवेशनल स्पीकर सदगुरु ‘दिमाग के चमत्‍कार’ पर बात करेंगे; बच्‍चों को सिखाएंगे लीडरशिप के स्किल्‍स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *