दिल्ली में 19-20 फरवरी को नए CM की शपथ संभव:भाजपा की बैठक जारी; प्रवेश वर्मा बोले- यमुना की सफाई सरकार के प्रमुख एजेंडे में

दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में CM और मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। आज दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक भी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, 48 विधायकों में से 9 नाम छांटे गए हैं। जिनमें से मुख्यमंत्री को चुना जाएगा। PM मोदी आज अमेरिका दौरे से वापस लौट रहे हैं। इसके बाद ही दिल्ली के CM के नाम का ऐलान होने की संभावना है।
CM के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक प्रवेश वर्मा ने कहा- भाजपा सरकार के प्रमुख एजेंडे में विकास, साफ पानी की सप्लाई, साफ हवा जैसे मुद्दे हैं। इसके साथ ही यमुना की सफाई भी शामिल है। पार्टी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और नदी को निर्मल करने का अपना वादा पूरा करेगी। 8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव के रिजल्ट में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। पिछले 2 विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस को इस बार भी एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा। 18-19 फरवरी को विधायक दल की बैठक
भाजपा विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 18 या 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। लक्ष्मी नगर सीट से दूसरी बार विधायक बने अभय वर्मा ने कहा- दिल्ली के CM पद के लिए कोई होड़ नहीं है। हमारी पार्टी में विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री या विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाता है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा और इस बारे में फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा, जो पीएम मोदी के लौटने के बाद होगी। 9 फरवरी को पहली बैठक हुई
इससे पहले 9 फरवरी को भी दिल्ली के भाजपा विधायकों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया था- बैठक में पानी, सीवेज, यमुना जल की सफाई पर चर्चा हुई। तय किया गया कि ये काम प्राथमिकता पर करने हैं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद विधायकों की यह पहली बैठक थी। बैठक के बाद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से उनके आवास पर मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली CM की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा, 7 चेहरे जो बन सकते हैं ‘दिल्ली के बादशाह’ आखिरकार 26 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गई है। अब बारी है मुख्यमंत्री चुनने की। 7 नाम रेस में सबसे आगे हैं। वो कौन से नाम हैं और क्यों उनकी दावेदारी मजबूत है। यहां पढ़ें… दिल्ली हारे केजरीवाल, फिर जेल जाने का खतरा, क्या AAP को खत्म कर देगी BJP? दिल्ली में चुनाव नतीजों के आने के बाद आम आदमी पार्टी का ‘दिल्ली किला’ ढह गया। पार्टी के दो सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए। दिल्ली हारने से क्या दोनों को फिर जेल जाना पड़ेगा और उनकी पार्टी बिखर जाएगी। यहां पढ़िए…

More From Author

सरकारी नौकरी:राजस्थान में 329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू, लास्ट डेट 21 फरवरी, एज लिमिट 37 साल

WPL ओपनिंग मैच में बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट:गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 79 रन बनाए, बेथ मूनी की फिफ्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *