मेले में 13 लोगों ने मिलकर युवक को मार डाला:जांजगीर में पहले लात-घूंसों से पीटा, फिर पीठ पर गोदा चाकू; धक्का-मुक्की से हुआ विवाद

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले में 13 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। धक्कामुक्की को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद सभी ने उसे लात-घूंसों से पीटा और चाकू से हमला कर जान ले ली। आरोपियों में 10 नाबालिग भी शामिल हैं। घटना बुधवार रात की है, मृतक युवक दीपेश बर्मन (19) बलौदा-बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला है, वह अपने भाई और दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने आया था। मृतक के भाई पर भी चाकू से हमला हुआ है। ये है पूरी घटना SDOP यदु मणि सिदार ने बताया कि दिनेश बर्मन (22) बड़ा भाई है, जो अपने छोटे भाई मृतक दीपेश बर्मन (19) और दो अन्य साथी के साथ मेला घूमने आया था। मेले में सभी झूला झूल रहे थे, तभी घूमने के दौरान आपस में कुछ युवकों से धक्कामुक्की हो गई, फिर कहा सुनी के बाद झगड़ा होने लगा। जिसमें शिवरीनारायण के रहने वाले 10 नाबालिग लड़के और 3 युवकों ने मिलकर पहले दीपेश को लात-घूंसों से पीटा, फिर बेल्ट से मारा और आखिरी में दोनों भाई पर चाकू से हमला कर दिया। मृतक दीपेश के भाई की हालत गंभीर सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई की हालत गंभीर है, उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। 13 आरोपियों को हिरासत में लिया यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शिवरीनारायण निवासी अनुराग पटेल, पीयूष यादव और भटगांव निवासी धनराज उर्फ कुन्नू वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर खोखरा जेल भेजा गया है। बाकी 9 नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। ………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में सीमेंट भरी बाल्टी से सिर फोड़कर हत्या,गिरफ्तार:पति ने पत्नी को लड़कों से बातचीत करने से रोका था, महासमुंद के रहने वाले थे रायपुर में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने सीमेंट भरी बाल्टी से उसका सिर फोड़ दिया। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को लड़कों से बातचीत करने से मना किया था। बात नहीं मानने पर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति गजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मणिपुर में CRPF जवान ने साथियों पर फायरिंग की:3 की मौत, फिर खुद को गोली मारी, घटना में 8 जवान घायल; वजह अभी साफ नहीं

कलेक्टर-एसपी ने नक्सल प्रभावित इलाके में देखी चुनावी तैयारी:बलरामपुर में एक सप्ताह पहले मिले थे नक्सली पोस्टर, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *