जर्मनी में कार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कुचला:20 घायल, इनमें कई बच्चे भी; पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया

जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। घटना म्यूनिख के डाउनटाउन इलाके के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। पुलिस ने ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिनी कार को बरामद किया है। फायर सर्विस के मुताबिक हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अभी यह साफ नहीं है कि लोगों को जानबूझकर टक्कर मारी गई या नहीं। म्यूनिख के मेयर डाइटर राइटर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के वक्त सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कल से म्यूनिख में सिक्योरिटी समिट का आयोजन म्यूनिख में शुक्रवार से ‘म्यूनिख सिक्योरिटी समिट’ का आयोजन शुरू होगा। इस समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे। हादसा समिट वाली जगह से सिर्फ 1.5 किमी दूर हुआ है। म्यूनिख सिक्योरिटी समिट इंटरनेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी पर होने वाली यह सालाना बैठक है। यह 1963 से म्यूनिख में आयोजित की जा रही है। पहले इसका नाम म्यूनिख कॉन्फ्रेंस ऑन सिक्योरिटी पॉलिसी हुआ करता था। इसका मकसद बातचीत के जरिए दुनिया के देशों में शांति स्थापित करना है। दिसंबर में क्रिसमस मार्केट में लोगों पर कार चढ़ाई थी पिछले साल 20 दिसंबर को जर्मनी के ही मैगडेबर्ग शहर में एक शख्स ने लोगों पर कार चढ़ा दी थी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले का आरोपी 50 साल का एक सऊदी अरब का डॉक्टर था, जो 2006 से जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रहता है। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। हमलावर ने हमले से पहले एक BMW कार किराए पर ली थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… ———————–

More From Author

लोकसभा में पेश हुआ इनकम टैक्स बिल:इसके पन्ने 823 से घटाकर 622 किए, अनडिस्क्लोज्ड इनकम के तहत आएंगे क्रिप्टो एसेट

राहुल-केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे:बोले- इलेक्शन फेयर नहीं, हमें साथ रहना होगा; चुनाव आयोग के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा जीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *