सोना ₹899 बढ़कर ₹85,744 पर पहुंचा:एक किलो चांदी ₹1,437 महंगी होकर ₹95,626 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 899 रुपए बढ़कर 85,744 रुपए हो गया है। इससे पहले 12 फरवरी को सोना 84,845 रुपए पर था। वहीं 11 फरवरी को इसने 85,903 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1,437 रुपए बढ़कर 95,626 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 94,189 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,582 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,582 रुपए बढ़कर 85,744 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,609 रुपए बढ़कर 95,626 रुपए पर पहुंच गया है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 4 कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

More From Author

रजत पाटीदार RCB के कप्तान बने:डु प्लेसिस की जगह लेंगे, मुश्ताक अली ट्रॉफी में मप्र की कप्तानी कर चुके

रायपुर में 65 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड निकला रिश्तेदार:दोस्त और उसकी पत्नी संग मिलकर की वारदात; पुलिस आज करेगी खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *