सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 150 अंक गिरा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 12 फरवरी को 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हेक्सावेयर का IPO आज से ओपन होगा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 12 फरवरी से ओपन हो रहा है। यह IPO 14 फरवरी को क्लोज होगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 12.36 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भारत के IT सर्विसेज और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अभी तक भारतीय IT सेक्टर में सबसे बड़ा 4,713 करोड़ रुपए का IPO साल 2002 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS का रहा था। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 11 फरवरी को सेंसेक्स 1018 अंक (1.31%) की गिरावट के साथ 76,293 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 309 अंक (1.32%) की गिरावट रही, ये 23,071 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरकर बंद हुआ था। निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3% टूटा था। मीडिया इंडेक्स भी 2.85% गिरकर बंद हुआ था। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट थी। मेटल और आईटी इंडेक्स करीब 1.50% नीचे बंद हुए थे।

More From Author

सरकारी नौकरी:इंडियन कोस्ट गार्ड में 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; 10वीं से लेकर 12वीं पास करें अप्लाई

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन:लखनऊ PGI में आखिरी सांस ली; ब्रेन हेमरेज के बाद कराया गया था एडमिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *