रायपुर में चुनाव के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती:आर्मी ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे, लाल सलाम बोलकर कहा- घर को बम से उड़ा देंगे

रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती की वारदात हुई है। डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे थे। उन्होंने घर के भीतर बुजुर्ग को धमकाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद लाल सलाम बोलकर हल्ला किया। घर को बम से उड़ा देने की भी धमकी दी। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शंकर नगर के अनुपम नगर में डकैत कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए 4 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। खबर अपडेट की जा रही है….

More From Author

महाकुंभ में अब तक 45 करोड़ ने डुबकी लगाई:संगम में जबरदस्त भीड़; कमिश्नर-DIG सड़क पर उतरे; एक्टर आशुतोष राणा ने स्नान किया

सुप्रीम कोर्ट बोला-EVM से डेटा डिलीट नहीं करे चुनाव आयोग:कहा- हारा उम्मीदवार स्पष्टीकरण चाहे तो इंजीनियर को बताना होगा छेड़छाड़ नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *