सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड…बस्तर में बढ़ी गर्मी:5.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा, रायपुर में तापमान स्थिर, सर्दी-खासी के बढ़े मरीज

छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण गर्मी में थोड़ी कमी आई है। पिछले 2-3 दिनों से रात में हल्की ठंड महसूस की गई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पारा फिर चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं रात का तापमान 1-3 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म 33.8 डिग्री के साथ जगदलपुर रहा। वहीं 5.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी-खासी के मरीज बढ़ने लगे हैं। रायपुर में आज तापमान स्थिर रहेगा राजधानी में दिन का तापमान 32.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नार्मल से 2.3 डिग्री अधिक रहा। शनिवार को सुबह हवा में नमी 52 फीसदी थी। यह शाम तक घटकर 58 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज तापमान स्थित रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग में ठंड उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण 2 दिन‎ सरगुजा संभाग के जिलों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में पारा 7.6 डिग्री जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था। वहीं दिन का पारा 27 डिग्री रहा, जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं सूरजपुर में रात का तापमान 6.6 डिग्री और कोरिया में 9.3 डिग्री पारा रहा। दुर्ग में रात पारा सामान्य से कम मैदानी इलाके में दुर्ग जिला ही ऐसा है, जहां रात का तापमान नार्मल टेम्प्रेचर से कम है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर संभाग में GPM सबसे ठंडा बिलासपुर संभाग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा, जो नार्मल टेम्प्रेचर से थोड़ा कम रहा। वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ में पड़ रहा आमतौर पर‎ फरवरी में तापमान बढ़ने लगता है,‎ लेकिन इस साल पश्चिमी विक्षोभ ‎के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव ‎जारी है। इसका असर लोगों के ‎स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लगातार ‎न्यूनतम तापमान बढ़ने और घटने से कभी ठंडक और दिन में तेज गर्मी लग रही है, जिसकी वजह से सर्दी और खासी की शिकायत लोगों को हो रही है।

More From Author

रायपुर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट का LIVE VIDEO:5 मिनट में 2 धमाके, दीवार-छत पर पड़ी दरार; 50 फीट ऊपर तक उठी लपटें

हफ्ते की टॉप जॉब्स:C-DAC में 740 भर्ती; सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में 241 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 1873 पदों पर नौकरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *