भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई। दैनिक भास्कर के सूत्रों का दावा है कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग थी। इसकी सूचना इंडियन आर्मी को मिली और उन्होंने पहले ही हमला कर साजिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ के दौरान मारे गए 7 लोगों में 3-4 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मेंबर्स की भी मौत हो गई। यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है। हालांकि भास्कर को सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 5 आतंकवादियों की मौत हुई है। इनमें BAT टीम मेंबर्स का जिक्र नहीं किया गया। आतंकवादी अलबद्र ग्रुप के हो सकते हैं
सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में जो आतंकवादी मारे गए वो अलबद्र ग्रुप के मेंबर्स हो सकते हैं। घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे। पाकिस्तानी PM बोले- बातचीत से मसले सुलझाएंगे
घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब एक दिन पहले 6 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… POK में हुई जैश-लश्कर की मीटिंग, सरकार ने दी मंजूरी
पाकिस्तानी पीएम के बयान के बाद ही सरकार ने POK के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को एक रैली की मंजूरी दी गई। इसमें बंदूकें और AK-47 लहराई गईं। इस रैली में एंटी इंडिया नारे लगाए गए। इसमें हमास के लीडर्स भी मौजूद थे। भारत की आतंकियों के खिलाफ पिछली दो बड़ी स्ट्राइक 2016: पहली सर्जिकल स्ट्राइक 2019: बालाकोट में एयर स्ट्राइक …………………………………..
सेना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भारत-पाक बॉर्डर: दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुई पाकिस्तानी सेना की हरकत; BSF की महिला-बटालियन बोली-24 घंटे निशाने पर रहते हैं दुश्मन राजस्थान से सटा पाकिस्तान बॉर्डर… खाजूवाला की एक चेक पोस्ट पर 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर घड़ी में करीब 7 बजे होंगे। घुप अंधेरा हो चुका था। भास्कर टीम बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर रही थी, तभी पाकिस्तान की तरफ से अचानक हलचल हुई। एक गाड़ी तारबंदी की तरफ तेजी से आते दिखाई दी। पूरी खबर पढ़ें…
