शेयर बाजार में आज गिरावट:सेंसेक्स 50 अंक नीचे 78,000 और निफ्टी 20 अंक गिरकर 23,580 पर कारोबार कर रहे

हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (7 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 50 अंक की गिरावट है, यह 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 20 अंक नीचे 23,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी स्टॉक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक और ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी है। एशियाई बाजार में गिरावट, अमेरिकी मार्केट में रही तेजी कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार शेयर बाजार में गुरुवार (6 फरवरी) को गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही। सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82% की गिरावट रही। ऑटो और FMCG करीब 1% नीचे बंद हुए। वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर में मामूली तेजी रही।

More From Author

महाकुंभ-संगम पर भीड़, अब तक 40 करोड़ ने डुबकी लगाई:अखाड़ों ने पैकिंग शुरू की; बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी पहुंचे

जडेजा के 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे:रूट को 12वीं बार आउट किया, हर्षित ने तीनों फॉर्मेट के डेब्यू में 3-3 विकेट लिए; रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *