रोहित बोले- हमारा पूरा फोकस इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी पर:राहुल और पंत में से एक को चुनना मुश्किल; इंग्लैंड से पहला वनडे कल

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है हमारा पूरा फोकस इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों पर हैं। बुधवार को रोहित के जब क्रिकेटिंग फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया तब वे बोले, इस समय में मेरे करियर के बारे में बात करना सही नहीं है। मैं आने वालों मैचों की तैयारी कर रहा हूं। । भारत कल इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे नागपुर में खेलेगा। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ये आखिरी सीरीज होगी। ऐसे में टीम का कॉम्बिनेशन तय करना कप्तान रोहित के लिए सबसे बड़ा सवाल होगा। मैं अपने क्रिकेटिंग फ्यूचर पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं हूं: रोहित
रोहित ने मैच से पहले प्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा, यहां मेरे भविष्य के बारे में बात करना सही नहीं हैं। इस महीने 3 वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। मेरे क्रिकेटिंग फ्यूचर पर कई रिपोर्ट चलती आ रही हैं और मैं उन रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं बैठा हूं। भारतीय कप्तान ने आगे कहा, मेरे लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं। मेरा ध्यान इन खेलों पर है और मैं देखूंगा कि उसके बाद क्या होता है। रोहित के प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें पहला वनडे कल नागपुर में
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला गुरुवार को नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने आज ही अपनी प्लेइंग-XI का ऐलान कर दिया। टीम में सीनियर बल्लेबाज जो रुट की वापसी हुई है।

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:रेलवे में 12वीं पास की 1036 भर्ती, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी में 224 वैकेंसी; राजस्‍थान बोर्ड एग्‍जाम की डेट्स बदलीं

करेंट अफेयर्स 5 फरवरी:’इक होर अश्वत्थामा’ पुस्तक साहित्य अकादमी 2024 के लिए चयनित; UNHRC से बाहर हुआ अमेरिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *