दिल्ली में मोदी बोले- झाड़ू के तिनके बिखरे:आप-दा के नेता छोड़कर जा रहे; 3 दिन बाद विकास का बसंत आएगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम ने आरके पुरम में करीब 1 घंटे जनता को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने आप-दा और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। PM ने रैली की शुरुआत देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई के साथ की। मोदी ने कहा- बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर्स उसे छोड़कर जा रहे हैं। आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। सरकार वो अच्छी है जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए। PM मोदी की स्पीच, 7 पॉइंट में… 1. आप-दा सरकार पर
इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है- अबकी बार मोदी सरकार। साथियों दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी दिल्ली वासियों की सेवा का अवसर जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा। 2. डबल इंजन सरकार पर
गरीब हो या मिडिल क्लास हर परिवार का जीवन खुशहाल हो ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो लड़ाई झगड़े की बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए। आपने आने वाले 5 साल के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार पक्की सरकार बना ली है। अब गलती से भी यहां आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए। 3. आम बजट पर
इस साल के बजट के बारे में आपने कल सुना होगा, आज के अखबार तो भरे पड़े हैं। कारण है कल का बजट जनता का बजट है। उनकी आकांक्षाओं का बजट आया है। पहले की स्थिति होती तो यह बढ़ती हुई कमाई घोटाले की भेंट चढ़ जाती। आपकी कमाई कुछ लोगों ने हड़प लेगी, लेकिन भाजपा की ईमानदार सरकार ये पैसा देश की भलाई के लिए लगा रही है। 4. इनकम टैक्स पर
आज इंदिरा जी की सरकार होती तो 12 लाख की कमाई पर 10 लाख टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया वापस देना पड़ता टैक्स के रूप में। अब 12 लाख कमाई वाले को एक रुपया भी टैक्स देना नहीं पड़ेगा। 5. घोटालों पर
दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि खेलों के नाम पर किस तरह AAP-दा और कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। AAP-दा पार्टी ने दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है, वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली भांति जानता है। इसलिए आज का युवा भारत, भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है। 6. कांग्रेस सरकार पर
दशकों तक, जंगलराज वाले लोगों ने, कांग्रेस के लोगों ने, बिहार के लोगों को नजरअंदाज किया। लेकिन आज NDA की सरकार दिन-रात बिहार के लिए काम कर रही है। मखाना बोर्ड की घोषणा करके बिहार के मखाने को सम्मान दिया गया है। 7. चुनावी गारंटियों पर
8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, 8 मार्च तक, दिल्ली की बहनों के खातों में 2,500 रुपया पहुंचना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं, बहनों को सस्ता सिलेंडर भी मिलेगा और पाइप से गैस पहुंचाने का काम भी तेज होगा। दिल्ली के बहनों के घर में भाजपा सरकार नल से शुद्ध जल भी पहुंचाएगी और ये मोदी की गारंटी है। …………………………………. दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 विधायक: एक दिन पहले चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने 1 फरवरी को भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें… प्रियंका बोली- केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए: राहुल ने कहा- भाजपा के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैलियां की। प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए। जब केजरीवाल ने इतने लगाए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे। वहीं, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

CUET PG 2025 की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी:8 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई, मार्च में होगा एग्जाम

टॉप-10 कंपनियों में 7 की वैल्यू ₹1.83 लाख करोड़ बढ़ी:बैंकिंग शेयरों की खरीदारी सबसे ज्यादा रही, टाटा-कंसल्टेंसी का मार्केट कैप ₹28 हजार करोड़ कम हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *