10 राज्यों में कोहरा, राजस्थान में कल से बारिश:MP में तापमान 32° पार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना

देश के 14 राज्यों में रविवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदला है। हल्के बादल छाए और धूप कम रही। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है। उधर मध्य प्रदेश अब सुबह और रात में ही ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप रहेगी। फरवरी के पहले दिन ऐसा ही मौसम रहा। मंडला, मलाजखंड, खंडवा और खरगोन में तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले पांच दिनों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत सभी नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में 2 से 3 डिग्री का तापमान बढ़ सकता है। विभाग ने दिल्ली में रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में कल से फिर बारिश का अलर्ट: जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में दिन का तापमान गिरा 3 फरवरी से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उसके प्रभाव से 3-4 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कई शहरों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए। जयपुर, सीकर, अलवर में मौसम के बदलाव से यहां दोपहर बाद हल्की ठंडी हवा चली और ठंडक बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश में अब सुबह-रात ही ठंड, दिन में धूप चूभेगी; तापमान 32° पार मध्यप्रदेश में अब सुबह और रात में ही ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप चूभेगी। फरवरी के पहले दिन ऐसा ही मौसम रहा। मंडला, मलाजखंड, खंडवा और खरगोन में तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 3 फरवरी को उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के 5 शहरों में धुंध: ठंड से एक हफ्ते तक राहत नहीं, हिसार का दिन सबसे ठंडा हरियाणा में लगातार मौसम बदल रहा है। आज सिरसा के रानियां में घनी तो पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्की धुंध है। रानियां में विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर है। तेज शीतलहर चल रही है। इससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट: जनवरी में सामान्य से 60% कम बारिश, कल से बदलेगा मौसम पंजाब में आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में ठंड गायब- 2 दिन और बढ़ेगा तापमान: रायपुर में 5 डिग्री चढ़ा दिन का पारा​​​​​​​ छत्तीसगढ़ में लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही ठंड पूरी तरह से गायब हो गई। फरवरी लगते ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

IND vs ENG पांचवां टी-20 आज मुंबई में:भारत यहां 7 साल से नहीं हारा, टीम सीरीज में 3-1 से आगे; प्लेइंग-11 बदलेगी

वक्फ संशोधन विधेयक, JPC मेंबर्स का आरोप-मेरी राय बदली गई:बिना परमीशन असहमति नोट एडिट किया; आखिर हमें क्यों चुप कराया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *