BCCI का एनुअल अवॉर्ड समारोह ‘नमन’ मुंबई में शुरू हो चुका है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 भी खेला जाएगा। इसलिए टीम इंडिया के ज्यादातर प्लेयर्स अवॉर्ड सेरेमनी के लिए भी पहुंच चुके हैं। सेरेमनी में सचिन तेंदुलकर को लाइफडटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। 51 साल के तेंदुलकर यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें भारतीय क्रिकेटर होंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए BCCI पॉली उमरीगर अवॉर्ड देगा, जबकि स्मृति मंधाना को विमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड मिलेगा।
