छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:बीजापुर में दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी, बड़े नक्सलियों के घिरे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में शनिवार को फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। बताया जा रहा है कि जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। माओवादियों ने जवानों को देख शुरू की फायरिंग
जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जानकारी दी जाएगी। 10 दिन पहले गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए
20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है। अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था। ————————— छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी खबर पढ़ें… गरियाबंद एनकाउंटर..मारे गए 3 करोड़ से ज्यादा के 16 नक्सली:यहीं से 3 राज्यों की नक्सल एक्टिविटी कंट्रोल करता था एक करोड़ का इनामी चलपति छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

हमास ने 3 इजराइली बंधक रिहा किए:रेड क्रॉस की मदद से इजराइल पहुंचे; 183 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई जल्द

NEET स्‍टूडेंट्स के लिए 10 हजार सीटें बढ़ेंगी:IIT, IISC में 10 हजार फेलोशिप; सरकारी स्कूलों में इंटरनेट के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *