दिल्ली में मोदी बोले- आपदा वालों के कुछ दिन बाकी:CAG रिपोर्ट में इनके घोटालों का जिक्र, हर भ्रष्टाचार की जांच होगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका में रैली की। उन्होंने कहा कि आप-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का ATM बना लिया है। इन लोगों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में घोटाले करके ये AAP-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। विधानसभा के पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट टेबल होगी। इसमें आप-दा सरकार के घोटालों का जिक्र है। हर भ्रष्टाचार की जांच होगी। पीएम मोदी ने कहा कि AAP वाले दिल्ली में रहे तो दिल्ली और पिछड़ती जाएगी। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए। दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है। पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें… गरीब को पक्का घर दूंगा
मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। लेकिन यहां की AAP-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं। आप-दा वालों ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट नहीं बढ़ाया
पिछले सालों में आप-दा वालों ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट नहीं बढ़ाया है। इस साल भी उन्होंने इसके लिए फंड नहीं दिया। ये जनता का पैसा जनता के विकास के लिए नहीं बल्कि अपना प्रचार करने में खर्च करते हैं। आप-दा वालों ने प्रचार में पैसा खर्च किया
ये टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन, इनको बनाने के लिए AAP-दा वाले पैसा नहीं देते। भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है
भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार की जरूरत
दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर AAP-दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें। करतारपुर में पहली रैली की थी पीएम मोदी की यह दूसरी रैली है। करतारपुर में हुई पहली रैली में कहा था कि आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। आप-दा वालों को इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएं। दिल्ली में BJP 1993 के बाद से कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी है। 1998 के चुनाव में हार के साथ दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई थी। इस बार करीब 27 साल का सूखा समाप्त खत्म करना चाहती है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा। 29 जनवरी को हुई थी पीएम की पहली रैली दिल्ली में 29 जनवरी को अपनी पहली रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली विधानसभा चुनाव और भाजपा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी, ₹7 हजार करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस; यह कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी है। चुनाव आयोग को पार्टियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के पास 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा (7113.80 करोड़ रुपए) का कैश और बैंक बैलेंस है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

ट्रम्प दोस्त या खतरा, सवाल पर जयशंकर का जवाब:वे भारत के लिए आउट ऑफ सिलेबस, मोदी के साथ उनके अच्छे रिश्ते

सरकारी नौकरी:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 100 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मौका, मेरिट बेसिस पर सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *