चंडीगढ़ में दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका:क्रॉस वोटिंग से BJP मेयर चुनाव जीती; बहुमत आप-कांग्रेस गठबंधन का था

चंडीगढ़ नगर निगम में BJP की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। उन्होंने क्रॉस वोटिंग के बाद 2 वोटों से चुनाव जीता। भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 ही वोट मिले। मेयर चुनाव में भाजपा के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। वहीं AAP के 13 और कांग्रेस के 6 के अलावा एक सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे। AAP+कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। इसके बावजूद उनकी उम्मीदवार हार गई। मेयर चुनाव के नतीजे से साफ है कि यहां AAP-कांग्रेस गठबंधन के 3 वोट भाजपा के पक्ष में हुए हैं। वहीं दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को यह बड़ा झटका है। पिछले एक साल के टर्म में यहां AAP के कुलदीप कुमार टीटा मेयर थे। मगर, अब भाजपा ने उनसे चंडीगढ़ निगम की सत्ता छीन ली है। मेयर चुनाव के नतीजे के बाद अब दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही कांग्रेस और AAP के बीच सियासी घमासान तेज हो सकता है। हालांकि भाजपा का कहना है कि चंडीगढ़ में विकास न होने की वजह से अंतरात्मा की आवाज सुनकर पार्षदों ने भाजपा के हक में मतदान किया है। वहीं अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मतदान हो रहा है।

More From Author

CBSE बोर्ड स्टूडेंट्स की करेगी फ्री काउंसलिंग:1 फरवरी से होगी शुरू; टाइम और स्ट्रेस मैनेजमेंट सिखाने में 66 काउंसलर करेंगे मदद

सीरियाई विद्रोही नेता जुलानी ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया:संविधान खत्म कर ​​संसद भंग की; पिछले महीने हुआ असद सरकार का तख्तापलट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *