राजस्थान में जनवरी में गर्मी, MP में पारा 31 डिग्री:UP के प्रयागराज में कोहरे का अलर्ट; कश्मीर के गुलमर्ग-पहलगाम में तापमान जीरो

राजस्थान-मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत के 11 राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। उदयपुर-बाड़मेर जिले में पिछले 13 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। उधर मध्य प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को दिन में गर्मी का एहसास हुआ। पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया। मंडला में सबसे ज्यादा 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, सिवनी में पारा 31 डिग्री या इससे अधिक रहा। हालांकि यूपी में गुरुवार को ठंड रही। अयोध्या, प्रयागराज सहित कई शहरों में सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर घाटी में ठंड का कहर जारी है। 40 दिनों तक चलने वाला चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म हो रहा है, लेकिन गुलमर्ग-पहलगाम में तापमान जीरो डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बनिहाल में 4.8 डिग्री और श्रीनगर में 2 डिग्री तापमान रहा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में जनवरी में गर्मी, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा: बाड़मेर में तापमान 34 डिग्री के पार राजस्थान में हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही दिन में तेज गर्मी हो गई है। बाड़मेर में बुधवार (29 जनवरी) को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 2 फरवरी से बढ़ेगी ठंड, भोपाल में 55 दिनों के बाद तापमान 30° मध्यप्रदेश में 2 फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट भी है। भोपाल में बुधवार को दिन का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। 1975 के बाद भोपाल में 55 दिन कड़ाके की ठंड पड़ी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: हवा बदलने से छाई धुंध: 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश का अलर्ट हरियाणा में हवा बदलने से सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है। हवा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी और 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण दिन के बढ़े तापमान से राहत मिल सकती है। इसके बाद 4 फरवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार : 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 1 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड बिहार के 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी 23 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जिससे रात में लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 फरवरी के बाद फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, अगले दो दिन तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 5 दिन बारिश की संभावना: न्यूनतम तापमान में 2.9° की बढ़ोतरी, आगे 3° की गिरावट संभव पंजाब में आज शनिवार से लेकर अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग ने कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में ठंड हुई कम: रायपुर सहित कई जिलों में चढ़ा पारा, महासमुंद सबसे गर्म रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो रही है। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रायपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म महासमुंद रहा। यहां दिन का पारा 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

महाकुंभ में भगदड़…UP-CG बॉर्डर पर 15KM जाम:बसंतपुर-धनवार के बीच वाहनों को रोका, लौटाए जा रहे श्रद्धालु; सिर्फ आने वाली गाड़ियों को छूट

सरकारी नौकरी:एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025; आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 31 जनवरी तक करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *