10 ग्राम सोने की कीमत ₹80819, यह ऑलटाइम हाई:29 दिन में ₹4657 दाम चढ़े; चांदी ₹678 बढ़कर ​​​​​​​ 90,428 रुपए किलो पहुंची

सोना आज यानी 29 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 506 रुपए बढ़कर 80,819 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 80,313 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने 24 जनवरी को 80,430 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त है। ये 678 रुपए बढ़कर 90,428 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,750 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इस साल अब तक ₹4,657 महंगा हुआ सोना
31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 29 दिन में इसमें 4,657 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 4,411 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ———————————————————- मार्केट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी, ये 76300 पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार में आज यानी 29 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

अमेरिका का F 35 लड़ाकू विमान अलास्का में क्रैश:लैंडिग के दौरान हादसा; पायलट ने पैराशूट की मदद से जान बचाई

UPPSC एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी:PCS प्रीलिम्स 12 अक्टूबर को होगा; 2 मार्च को असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2024 की परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *