महाकुंभ में जबरदस्त भीड़, आज 1 करोड़ ने स्नान किया:सड़कें-गलियां सब भरीं, इमरजेंसी मीटिंग बुलाई; 10 किमी पैदल चल रहे लोग

महाकुंभ का आज 16वां दिन है। सुबह 11 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक करीब 16 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मौनी अमावस्या से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए रातभर सभी विभागों के अफसरों ने कई राउंड मीटिंग की। भीड़ को कैसे संभालेंगे। सुरक्षा में क्या चुनौती आ रही है, उसका समाधान कैसे होगा। इन्हीं मुद्दों पर मंथन हुआ। आज सुबह फिर ADG जोन भानु भास्कर और कमिश्नर ने सभी विभागों के अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। कुंभ कमांड कंट्रोल सेंटर में मीटिंग चल रही है। DM, CRPF, ITBP, पुलिस, रेलवे आदि विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेला क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। DM ने प्रयागराज के लोगों से अपील की है कि मेला क्षेत्र में आप लोग कार से न आएं। समर्थ हैं तो पैदल आएं, नहीं तो बाइक से आएं। इससे देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। आज स्थिति ऐसी है कि सड़कें-गलियां सब भर गई हैं। स्टेशन या बाहर से आने वाले यात्रियों को पार्किंग से करीब 10-12 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। महाकुंभ के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

सरकारी नौकरी:हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 103 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 40 साल, रिजर्व कैटेगरी को फीस में छूट

नॉर्थ गाजा में लौटे 3 लाख फिलिस्तीनी:इजराइल ने वापसी की मंजूरी दी; गाजा में शवों को निकाल रही रेड क्रॉस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *