PM मोदी ने मुंबई में इस्कॉन मंदिर का लोकार्पण किया:कहा- सेवा ही असली सेक्युलरिज्म; भारत को समझने के लिए अध्यात्म को आत्मसात करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई में एशिया के दूसरे सबसे बड़ेइस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर 9 एकड़ में फैला है। मोदी ने कहा कि भारत को समझने के लिए अध्यात्म को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है। सरकार भी इस्कॉन की तरह सेवा के भाव से काम कर रही है। PM ने कहा- जब देश गुलामियों की बेड़ियों में जकड़ा था, तब प्रभुपाद जी स्वामी इस्कॉन जैसा मिशन शुरू किया। इस मंदिर में भी अध्यात्म और सभी परंपरा के दर्शन होते हैं। यहां रामायण, महाभारत का म्यूजियम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा;- भारत एक जीवंत धरती है, जीवंत संस्कृति है। इस संस्कृति की चेतना है यहां का अध्यात्म। इसलिए भारत को समझना है, तो हमें पहले अध्यात्म को आत्मसात करना होता है। PM मोदी के स्पीच की 3 बड़ी बातें… 1. इस्कॉन की तरह हमारी सरकार भी काम कर रही इस्कॉन जिस तरह से सेवा के भाव से काम कर रही है, हमारी सरकार भी ऐसे ही काम कर रही है। सेवा की यही भावना सच्चा सामाजिक न्याय लाती है। सेवा ही सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है। हमारी सरकार कृष्णा सर्किट के माध्यम से देश के अलग-अलग तीर्थों और धार्मिक स्थानों को जोड़ रही है। इस सर्किट का विस्तार गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा तक है। वृन्दावन के 12 जंगलों का प्रतिरूप बनाया जा रहा है। 2. प्रभुपाद जी का मेरे जीवन में अलग स्थान
मेरे जीवन में प्रभुपाद जी स्वामी का अलग स्थान है। जब सबसे बड़ी गीता का के संस्करण लोकार्पण के वक्त मुझे बुलाया था। उसका फल मुझे मिला। जब देश गुलामियों की बेड़ियों में जकड़ा था तब उन्होंने इस्कॉन जैसा मिशन शुरू किया। इस मौके पर मुझे परम श्रद्धेय गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज का भावुक स्मरण भी हो रहा है। इस प्रोजेक्ट में उनका विजन जुड़ा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अगाध भक्ति का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है।। आज वो भौतिक शरीर से भले ही यहां न हो, लेकिन उनकी आध्यात्मिक उपस्थिति हम सब महसूस कर रहे हैं। 3. इस्कॉन ने एक-दूसरे से जुड़ने का सूत्र सिखाया दुनियाभर में फैले इस्कॉन के अनुयायी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की डोर से बंधे हैं। उन सबको एक-दूसरे से कनेक्ट रखने वाला एक और सूत्र है, जो 24 घंटे हर भक्त को दिशा दिखाता रहता है। ये श्रीला प्रभुपाद स्वामी के विचारों का सूत्र है। उन्होंने उस समय वेद-वेदांत और गीता के महत्व को आगे बढ़ाया, जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था। उन्होंने भक्ति वेदांत को जनसामान्य की चेतना से जोड़ने का अनुष्ठान किया। ——————————- इस्कॉन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश इस्कॉन ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटाया बांग्लादेश इस्कॉन ने 28 नवंबर 2024 को चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटा दिया। संगठन के जनरल सेक्रेटरी चारू चंद्र दास ब्रह्मचारी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों को इस्कॉन से कोई ताल्लुक नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पूर्व मंत्री लखमा गिरफ्तार; कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे; एक प्रवेश द्वार का 2 बार उद्घाटन; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर:पीठ में चोट है; 2 दिन पहले टीम में जगह मिली थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *