छत्तीसगढ़ में 8 जवान शहीद, ड्राइवर की मौत:बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों का वाहन ब्लास्ट में उड़ाया; जॉइंट ऑपरेशन से लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है। IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। 2024 में कब-कब हुई मुठभेड़ वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था। 3 दिन पहले गरियाबंद में 3 नक्सली ढेर 3 दिन पहले ही गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की थी।

More From Author

जवानों के वाहन को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया:बीजापुर में 6 जवानों के शहीद होने की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं

दिसंबर में वेज थाली की कीमत 6% बढ़ी:आलू और टमाटर के दाम बढ़ने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 12% महंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *