बम्लेश्वरी मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:दर्शन के लिए देर रात से लगी कतार; दंतेश्वरी मंदिर में दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त

नए साल 2025 के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मंदिरों में भारी भीड़ है। डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। 31 दिसंबर की रात से ही लोग कतार में खड़े हैं। दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर में भी सुबह से भक्त पहुंच रहे हैं। यहां आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंचे हैं। इससे पहले नए साल 2025 का वेलकम ग्रैंड सेलिब्रेशन से हुआ। 31st की देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। साल के पहले दिन यानी आज भी ऐसा ही माहौल है।

More From Author

प्रदर्शनकारी स्‍टूडेंट को डीएम ने थप्‍पड़ जड़ा:भूख हड़ताल पर बैठे छात्र बेहोश हुए; तस्‍वीरों में देखें साल 2024 के स्‍टूडेंट्स प्रोटेस्‍ट

सरकारी नौकरी:न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में 500 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *