भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी

डाबर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें ‘100% शुद्ध’ और ‘100% प्राकृतिक’ जैसे दावे करने वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कंपनी ने इस आदेश को लेकर कोर्ट से राहत की मांग की है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सरकार ने सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का समय घटाया, 2 घंटे में हटाना होगा सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब संवेदनशील मामलों में ऑनलाइन कंटेंट को हटाने के लिए समय सीमा को 24 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर दिया गया है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। सरकार ने यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही आपत्तिजनक और संवेदनशील सामग्री पर लगाम लगाने के लिए उठाया है, ताकि गलत सूचना, हिंसा भड़काने वाली सामग्री और अन्य गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अब तक सोशल मीडिया कंपनियों को किसी भी संवेदनशील कंटेंट को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता था। सरकार के नए निर्देश के बाद अब कंपनियों को इस अवधि के भीतर ही कार्रवाई पूरी करनी होगी। सियालदह स्टेशन पर लगेगा भारत-पाक बंटवारे के पीड़ितों का दर्द दिखाने वाला मेमोरियल केंद्र सरकार ने कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन परिसर में बंटवारे के पीड़ितों की याद में एक मेमोरियल स्टेच्यू लगाने की योजना बनाई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार शाम 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल की राजधानी के स्टेशन परिसर में मूर्ति के लिए जगह आवंटित की है।

More From Author

भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया:डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से लैस, 4000km की रेंज तक निशाना लगा सकती है

सिद्धबाबा रेलवे फाटक कल से 10 अगस्त तक बंद:भाटापारा-हथबंद के बीच रेलवे समपार पर चार दिन तक नहीं गुजर सकेंगे वाहन, मरम्मत चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *