झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर जैसा आंदोलन चल रहा है। 10 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। बुधवार को सोनम वांगचुक ने देवेंद्र से वीडियो कॉल पर बात की। उनकी अपील पर देवेंद्र ने पानी पिया, लेकिन कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। ये प्रदर्शन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 12 दिन से चल रहा है। छात्र JPSC, JSSC-CGL समेत दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। रांची में प्रदर्शन की तस्वीरें… छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी। छात्रों की क्या मांगें हैं छात्रों का कहना है कि JPSC की कई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं। इसलिए वे सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा नहीं, बल्कि पूरे भर्ती सिस्टम में बदलाव चाहते हैं। उनकी मुख्य मांगें ये हैं:
रांची में प्रदर्शन को 3 सवाल-जवाब से समझिए सवाल: भूख हड़ताल पर कौन-कौन है और कब से
जवाब :
1. देवेंद्र महतो: आज चौथा दिन है, लेकिन सोनम वांगचुंग की अपील पर केवल पानी पीया है। अनशन जारी रखेगा।
2. ब्रह्मानंद कुमार: भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन
3. सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा मंगलवार की शाम से अनशन शुरू किया है। सवाल: अब तक इस प्रदर्शन को किस-किस संगठन का समर्थन मिला है
जवाब: आइसा, एवीबीपी सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी ने भी समर्थन किया है क्या
जवाब: अभिजीत दीपके की रांची में प्रदर्शनकारियों से बात हुई है। सहयोग की बात कही। वो आएंगे या नहीं स्पष्ट नहीं। सवाल: बाहर से किस-किस बड़े नेता ने समर्थन दिया है
जवाब: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम के एक पोस्ट पर समर्थन में कमेंट किया है, राज्य में बीजेपी के तमाम नेता सपोर्ट कर रहे हैं, रघुवर दास ने भी सीएम को CBI जांच के लिए पत्र लिखा है, संसद के बाहर झारखंड के एमपी समर्थन कर चुके हैं।
