भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीत लिया। अमेरिका में खेले गए ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में उन्होंने रैपिड मुकाबलों में बनाई बढ़त को ब्लिट्ज राउंड में भी बरकरार रखा और ट्रॉफी अपने नाम की। रैपिड राउंड में बनाई बढ़त
प्रज्ञानानंदा ने रैपिड सेक्शन के 9 दौर के बाद 18 में से 12 अंक जुटाकर पॉइंट टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया था। इस दौरान उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया, जबकि नीदरलैंड्स के अनिश गिरी के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। रैपिड में मिली बढ़त ने उन्हें टूर्नामेंट के बाकी राउंड में मजबूत स्थिति में रखा। ब्लिट्ज में भी बनाए रखी लय ब्लिट्ज राउंड में भी प्रज्ञानानंदा ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव समेत अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें चुनौती दी, लेकिन उन्होंने अहम मुकाबलों में अंक जुटाकर अपनी बढ़त कायम रखी और खिताब जीत लिया। ग्रैंड चेस टूर का अहम टूर्नामेंट सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेते हैं। इस खिताब के साथ प्रज्ञानानंदा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में एक और बड़ी सफलता अपने नाम की। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान जीत के करीब:वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, बढ़त सिर्फ 60 रन; सभी विकेट साजिद-उस्मान के नाम त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। पूरी खबर
