सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं सीड मिली:सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स में 9वीं वरीयता दी गई है। वहीं, स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं वरीयता मिली है। सोमवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली है। चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का क्वालिफिकेशन 28 अप्रैल 2026 की वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर हुआ था, जबकि वरीयता 28 जुलाई 2026 की रैंकिंग के अनुसार तय की गई है। सिंधु ने पिछले महीने जापान ओपन जीता था। जबकि सात्विक और चिराग 2022 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। लक्ष्य को 14वीं, तनीषा को 15वीं वरीयता भारत के पास चैंपियनशिप की सभी पांच श्रेणियों में दो-दो प्रविष्टियां हैं। इनमें से चार श्रेणियों में कम से कम एक भारतीय खिलाड़ी या जोड़ी को वरीयता मिली है। सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पुरुष सिंगल्स में 14वीं वरीयता दी गई है। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को 15वीं वरीयता मिली है। टॉप सीड खिलाड़ियों की स्थिति पुरुष सिंगल्स में चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यूकी और महिला सिंगल्स में दक्षिण कोरिया की स्टार एन से यंग टॉप सीड हैं। महिला सिंगल्स में जापान की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता मिली है, जबकि चीन की वांग झी यी और चेन यूफेई क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पुरुष डबल्स में दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे टॉप पर हैं। महिला डबल्स में चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग को पहली वरीयता मिली है। मिक्स्ड डबल्स में चीन के ही फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग टॉप सीड हैं। 2 दिन बाद ड्रॉ जारी होगा चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ बुधवार को दिल्ली में निकाला जाएगा। यदि ड्रॉ से पहले कोई वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपना नाम वापस लेता है, तो अंतिम वरीयता सूची में बदलाव हो सकता है। यह टूर्नामेंट इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। —————————————————

More From Author

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर टीम होटल से लापता:पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास है, फेडरेशन पर फिर सवाल उठे

बिलासपुर में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत, VIDEO:11KV हाईटेंशन लाइन से चिपके, निर्माणाधीन मकान में दीवार जोड़ते समय हुआ हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *