बाइक सवारों को कार से कुचलने वाला CMO अरेस्ट:कांग्रेस नेता की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था अफसर, महिला की मौत, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बाइक सवारों को टक्कर मारने के आरोपी चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (CMO) अमरेश सिंह (58) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लापरवाही के साथ कार चलाते हुए जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक CMO कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला की है। सोमवार को अमरेश सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए क्या है पूरा मामला शिक्षक नगर, पंडरिया के रहने वाले विश्वनाथ बसोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 1 अगस्त 2026 को उनकी भाभी किरण बसोर (36), भुनेश्वर साहू (32) और हेमलता साहू (39) के साथ बाइक से ग्राम हरदी में शादी का काम पूरा कर लौट रही थीं। ग्राम बरेला मेन रोड पर सड़क पर गाय होने के कारण उन्होंने बाइक किनारे रोक दी। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही स्कोडा कार, जिस पर ‘CMO (UAD) CG Government’ लिखा था, तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण बसोर और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर ‘CMO’ लिखी नंबर प्लेट मिली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी। टक्कर के दौरान कार के आगे लगी ‘CMO’ लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार CMO चला रहे थे। वहीं, संबंधित स्कोडा कार तखतपुर नगर पालिका परिसर में डैमेज हालत में खड़ी मिली। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लापरवाही के साथ वाहन चलाते हुए जानबूझकर बाइक सवारों को टक्कर मारी। जन्मदिन समारोह से लौट रहा था अफसर जांच में पता चला कि मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद तखतपुर नगर पालिका के CMO अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ स्कोडा कार से लौट रहे थे। आरोपी अधिकारी अरेस्ट, कार जब्त जांच के बाद पुलिस ने अंबिकापुर निवासी आरोपी अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में इस्तेमाल स्कोडा कार भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 अगस्त 2026 को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CMO लिखी कार की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत:कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, डैमेज कार नगर-पालिका में खड़ी मिली बिलासपुर जिले के तखतपुर में ‘सीएमओ’ लिखी स्कोडा कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

दुर्ग में कांग्रेस नेता को चाकू से गोदकर मार-डाला:लूट का विरोध करने पर हत्या; देर-रात लौट रहे थे, मोबाइल-कैश लेकर भागे बदमाश

3 दिन बारिश का अलर्ट, आज से मानसून फिर एक्टिव:कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, अब-तक 5% कम बरसात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *