महिला ने बॉयफ्रेंड की मां का गला घोंटा:जशपुर में शव को घर में रखा, बदबू आने पर दफनाया; बेटे ने भी दिया साथ

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 58 साल की हरावती बाई की हत्या मामले में पुलिस ने बेटे और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हरावती बाई के बेटे का पड़ोस में रहने वाली महिला श्यामपति के साथ अफेयर था। वहीं, जमीन को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर हुए झगड़े में श्यामपति और उसकी मां बुधमति बाई ने गला दबाकर हरावती बाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद श्यामपति ने अपने प्रेमी को उसकी मां की हत्या की जानकारी दी और चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने शव को कई दिनों तक घर में छिपाकर रखा, जब शव से बदबू आने लगी और मामला खुलने का डर सताने लगा तो रात में शव को घर से निकालकर पास में बन रहे आंगनबाड़ी भवन के पास ले गए और रेत में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने रविवार को हरावती बाई के बेटे समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला दोकड़ा चौकी इलाके का है। पहले देखिए तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, हरावती बाई (58) अपने बेटे भूषण राम (29) के साथ बंदरचुआ रौतियाबस्ती में रह रही थी। हरावती का पड़ोस में रहने वाली श्यामपति (42) के साथ जमीन विवाद था। जमीन को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। वहीं, भूषण राम का श्यामपति के साथ पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। 24 जुलाई 2026 की रात एक बार फिर हरावती और श्यामपति बाई के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि श्यामपति और उसकी मां बुधमति ने मिलकर हरावती की गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन जब भूषण राम को इस घटना की जानकारी मिली तो दोनों महिलाओं ने उसे किसी से भी इस बारे में कुछ नहीं बताने के लिए कहा। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कुछ दिनों तक घर के अंदर ही छिपाकर रखा। कुछ दिन बाद शव से बदबू आने लगी तो तीनों को राज खुलने का डर सताने लगा। इसके बाद भूषण राम, श्यामपति बाई और बुधमति बाई ने रात के अंधेरे में शव को घर से बाहर निकाला। फिर पास में बन रहे आंगनबाड़ी भवन के पास गड्ढा खोदकर शव को रेत में दफना दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। तेज बदबू आने पर खुला राज 30 जुलाई 2026 को बंदरचुआ रौतियाबस्ती में हरावती बाई के घर से तेज बदबू आने लगी। घर पर ताला लगा देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जांच शुरू की। तलाशी के दौरान पास ही बन रहे आंगनबाड़ी भवन के पास रेत में दफन एक महिला का शव मिला। शव की पहचान हरावती के रूप में हुई। बेटे पर शक, हुआ खुलासा पुलिस को जांच में हरावती के बेटे भूषण राम की हरकतें शक के दायरे में आईं। वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी मौजूद नहीं था और लगातार घर से दूर रह रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। भूषण राम ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई से पिछले करीब पांच सालों से उसका अफेयर चल रहा था। इसके अलावा उसकी मां हरावती बाई और श्यामपति के परिवार के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी पुलिस ने शव दफनाने में इस्तेमाल हुआ फावड़ा और अन्य सामान बरामद कर लिया है। घटनास्थल की जांच, एफएसएल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर तीनों की संलिप्तता साबित होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में श्यामपति, बुधमति और भूषण राम शामिल हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड को पार्क बुलाकर गले में चाकू घोंपा:अफेयर के शक में हत्या, पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली; सुसाइड से पहले पकड़ा गया छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बॉयफ्रेंड ने दूसरे अफेयर के शक में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी रितेश राजवाड़े ने राधिका राजवाड़े (19) को कॉल कर नेहरू पार्क मिलने बुलाया और उसके गले में चाकू घोंपा, जो आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल राधिका कुछ दूर तक दौड़ी, फिर गिर पड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

विधायक बोलीं, पुलिस-वकील के बच्चे दिव्यांग-बीमार होते हैं, VIDEO:भाजपा MLA ने वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगी, कहा- बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया

छत्तीसगढ़ BJP की ‘बाबर की विरासत’ पोस्ट पर सियासी घमासान:Gen-Z छात्रा उर्वशी का वीडियो जवाब वायरल, विपक्षी नेताओं ने कसा तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *